- Hindi News
- सरकारी कॉलेज की मांग को लेकर रथ यात्रा का शुभारंभ
सरकारी कॉलेज की मांग को लेकर रथ यात्रा का शुभारंभ
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई परबतसर द्वारा परबतसर में सरकारी कॉलेज खोलने की मुहिम में मंगलवार से ग्रामीण क्षेत्र में रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर नवनील गौड़, बृजराज किशोर पारीक, लक्ष्मणसिंह, रविन्द्र कौशिक, ओमप्रकाश शर्मा, डीपी तिवाड़ी सहित कई लोगों ने रथयात्रा को झण्डी दिखाकर रवाना किया। मंगलवार को अंबेडकर सर्किल से सुबह 10 बजे से रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। परबतसर में सरकारी कॉलेज नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को उच्च अध्ययन के लिए दूर दराज जाना पड़ता है। इससे आर्थिक नुकसान के साथ समय का नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
परबतसर तहसील के सभी गांवों में रथ यात्रा के माध्यम से अभाविप के कार्यकर्ता पहुंचेंगे एवं ग्रामीणों से हस्ताक्षर अभियान में सहयोग लेंगे। परबतसर तहसील के गिंगौली, रूणिजा, धोंकलिया, चारणावास, देवली, गांगवा, खोखर, अडाणी, श्यामपुरा, डारापुरा में रथ यात्रा घूमेगी।