- Hindi News
- हुक्का पानी बंद करने के मामले में पीडि़त परिवार का धरना जारी
हुक्का पानी बंद करने के मामले में पीडि़त परिवार का धरना जारी
परबतसर| पीपलादमें खेत की सींव के विवाद में गांव के कुछ लोगों की ओर से हुक्का पानी बंद करने से परेशान परिवार का उपखण्ड कार्यालय पर धरना सोमवार को तीसरे दिन जारी रहा। पंचों की बैठक में इस दलित परिवार पर 11 हजार रुपए का जुर्माना लगाने तथा रुपए देने में असमर्थता जताने पर उसका हुक्का पानी बंद कर दिया गया था। पीडि़त ने इस्तगासे के मार्फत थाने में 25 जनों के विरुद्ध परबतसर थाने में मामला दर्ज कराया था। शनिवार को पीडि़त परिवार ने उपखण्ड कार्यालय के सामने टेंट लगाकर धरना शुरू किया था।