किशोर सिंह ने सऊदी अरब से दी थी सुपारी
सीकरजिले के शिक्षक राजेंद्र सिंह की परबतसर में हत्या के मामले में सुपारी किलर कृष्ण सिंह ने शुक्रवार को बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि सऊदी अरब में बैठे बलोद छोटी सीकर के ही किशोर सिंह ने उसके साथी मदन सिंह को लाखों रुपए देकर शिक्षक राजेंद्र की हत्या का सौदा किया था।
इसके लिए राजेंद्र का फोटो और उसकी जानकारी भी दी गई थी। पुलिस अब सऊदी अरब में बसे आरोपी को गिरफ्तार कर लाने की योजना बना रही है। इधर आरोपी को न्यायालय में पेश कर नौ दिन के रिमांड पर लिया है। उसे फिलहाल उप कारागृह ले जाया गया है। परबतसर थानाधिकारी महेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गुरूवार को बापर्दा एसीजेएम डॉ.सरिता स्वामी की अदालत में पेश किया। अदालत ने 20 दिसबंर तक पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। साथ ही आदेश दिया कि शिनाख्ती परेड के लिए उपकारागृह में दाखिल करवाया जाए। शिनाख्ती के बाद पुलिस हिरासत में सौंपा जाए।