प्रधान बडारड़ा का बिदियाद में स्वागत
परबतसर| प्रधानरतनी देवी बडारड़ा का सोमवार को बिदियाद के बडारड़ों की ढाणी में समारोह के तहत स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रधान ने सभी को साथ लेकर बगैर भेदभाव के विकास कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मोहनलाल चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष लच्छाराम बडारड़ा, कानाराम सियाग, उपप्रधान शेरसिंह दिलढाणी, मांगीलाल बडारड़ा, लक्ष्मण राम बडारड़ा, चैनाराम, राजेश बडारड़ा, बंशी बडारड़ा, लालाराम, पंचायत समिति सदस्य अशोक चौहान, गोपाल पूनिया, रामनिवास बुगालिया, जीवनराम घासल, दिनेशचंद सैनी, रघुनाथराम बडारड़ा, हड़मान माली, भरतसिंह मोरेड़ आदि लोग मौजूद थे।