स्थायीकरण करने पूरा वेतन देने की मांग
परबतसर| राजस्थानशिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश प्रवक्ता उगमाराम बडारडा ने मुख्यमंत्री शिक्षामंत्री को पत्र लिखकर बताया कि 2012 में जो शिक्षक लगे हैं, वो लंबे समय से अल्प वेतन में ही कार्य कर रहे हैं तथा उनका स्थाईकरण नहीं हो रहा है।
शिक्षक लंबे समय से मांग कर रहे है, मगर सरकार इस मामले में संवेदनशील नहीं है। इसलिए इस मामले में में सरकार शीघ्र कार्रवाई कर राहत दे अन्यथा राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत को आंदोलन की राह पकड़नी पड़ेगी।