- Hindi News
- ‘परबतसर क्लब में वापस खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू की जाएं’
‘परबतसर क्लब में वापस खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू की जाएं’
परबतसरकी पहचान रहे परबतसर क्लब को लेकर प्रकाशित खबर को लेकर उपखंड प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए इसे वापस शुरू कराने के प्रयास शुरू कर दिए। एसडीएम राजेंद्र सिंह चांदावत ने क्लब परिसर की सफाई करवाई तथा बरामदे के ताला लगवाया। परिसर में एक तिहाई हिस्से में ही टैक्सियां खड़ी करने के निर्देश दिए। इसके बाद परबतसर क्लब समिति के पदाधिकारियों ने भी मौके पर बात करके खेल गतिविधियां शुरू करने का निर्णय लिया। उपखंड अधिकारी राजेन्द्रसिंह चांदावत तहसीलदार गुरुप्रसाद तंवर ने पालिका ईओ ललित सिंह को साथ लेकर बुधवार को परबतसर क्लब का निरीक्षण किया।
उन्होंने बरामदे के ताले लगवाये तथा सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने वाहन चालकों को कहा कि एक तिहाई परिसर में ही टैक्सियां खड़ी करें। बरामदा परिसर का एक हिस्सा खेलकूद गतिविधियों के ही काम आएगा।
पूर्व विधायक मोहनलाल चौहान लच्छाराम बडारड़ा के नेतृत्व में क्लब समिति के अध्यक्ष माधोप्रसाद व्यास, सचिव रमेशचंद बोहरा, कोषाध्यक्ष मूलचंद सोलंकी, हनुमान माली ने एसडीएम और तहसीलदार गुरुप्रसाद तंवर से बातचीत की। क्लब के संविधान अन्य कागजात बताए। दोनों पक्षों में वार्ता के बाद तय किया गया कि एक बैठक आयोजित कर पूरी चर्चा की जाए। जिस उद्देश्य के लिए क्लब की स्थापना की गई उन्हें पूरा किया जाए।
परबतसर. परबतसरक्लब परिसर की सुध लेने पहुंचे एसडीएम राजेंद्रसिंह चांदावत तहसीलदार गुरुप्रसाद तंवर।