- Hindi News
- अधिकारियों ने चलाया पॉलिथीन अतिक्रमण हटाने का अभियान
अधिकारियों ने चलाया पॉलिथीन अतिक्रमण हटाने का अभियान
परबतसर. उपखंडअधिकारी राजेंद्रसिंह चांदावत, तहसीलदार गुरुप्रसाद तंवर, ईओ ललित सिंह ने बुधवार को शहर में अभियान चलाकर अस्थायी अतिक्रमण हटाने पॉलिथीन उपयोग में लेने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की। अधिकारियों ने पुलिस नगरपालिका के स्टाफ के साथ राणी बाजार, न्यायालय मार्ग, बस स्टैंड, गांधी चौक का दौरा किया। इन्होंने दुकानदारों, ठेले वालों वाहन चालकों को नियमानुसार खड़े रहने, नो पार्किंग में वाहन खड़े नहीं के निर्देश देते हुए हद पार करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन, प्लास्टिक कप रखने स्वच्छता का पालन नहीं करने पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। एक दो दुकानदारों के पास पॉलीबैग मिलने पर जब्त कर कार्यवाही की गई।