मानवाधिकार दिवस पर हुई संगोष्ठी
परबतसर. राष्ट्रीयमानवाधिकार परिषद के तत्वावधान में बुधवार को मानवाधिकार दिवस पर संगोष्ठि हुई। परिषद के जिलाध्यक्ष रेखाराम मूंडेल ने कहा कि अधिकारों की बात तो सभी करते हैं, परंतु कर्तव्य निभाने की कोई नहीं सोचता है। लोग बाजार में तेज गति से वाहन चलाते हैं बजुर्ग, महिलाएं बच्चों का पैदल चलना भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश सचिव डीएन योगी ने कहा कि परबतसर शहर में यातायात पुलिस हटाकर लोगों को वाहन जिस भी गति से चलाने की छूट है। भारी सीआई की पोस्ट खाली रखकर उपनिरीक्षक को प्रभारी बनाया गया है। शहर अध्यक्ष मुकेश गौड़ ने बताया कि शहर की खराब पेयजल व्यवस्था की ओर ध्यान दिलाया।