पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नरेगा कार्य का निरीक्षण

नरेगा कार्य का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परबतसर. ग्रामपंचायत रूणीजा में चल रहे नरेगा कार्य का सरपंच गोपाल गुर्जर ने आकस्मिक निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए। रूणीजा ग्राम पंचायत के अंतर्गत मेगा हाईवे से बडला की ढाणी तक चल रहे नरेगा कार्य के निरीक्षण के दौरान 74 श्रमिकों में से 63 श्रमिक उपस्थित मिले। मौके पर दवाइयों की मात्रा कम मिली। दवाइयों में अधिकांश काम में आने वाली पैरासिटामोल एवं डाइक्लोफिन की मात्रा बिल्कुल उपलब्ध नहीं थी। श्रमिकों ने बताया कि पिछले दो पखवाड़ों का भुगतान अभी तक उन्हें नहीं मिला है। गुर्जर ने श्रमिकों को पिछले दो पखवाड़ों का भुगतान तुरंत दिलवाने एवं दवाइयां उपलब्ध कराने की बात कही। इस मौके पर किशोरदान चारण, बाबूलाल सैनी, हुकमाराम माली, प्रेमराज माली, झूंताराम माली भी उपस्थित थे।