रेल सेवा शुरू करवाने की मांग
परबतसर| विकाससमिति परबतसर के शिष्ट मंडल ने विधायक मानसिंह किनसरिया से डाक बंगले में मिलकर परबतसर की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। गजानंद रूंथला ने बताया कि विधायक के नेतृत्व में रेल मंत्री से मिलकर रेल सेवा शीघ्र शुरू करवाने की मांग की गई। कृषि मण्डी यार्ड शुरू करने, परबतसर से पनेर तक सड़क बनवाने, कला मंदिर स्कूल भवन का जीर्णोद्घार करवाने, सामुदायिक स्वास्थ्य में चिकित्सकों के रिक्त पद भरने की मांग की गई।
हाजी जमाल खां, गजानंद रूंथला, जगदीश आचार्य, अब्दुल मजीद खां, शंकरलाल टांक, बाबूलाल बंशीवाल, नरेन्द्र राठी, श्रीभगवान बंग, मदनलाल जांगिड़ सहित विकास समिति सदस्य मौजूद थे।