विधार्थी परिषद ने की छात्रसभा
कस्बेमें राजकीय कॉलेज खोलने की मांग पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई परबतसर द्वारा गुरुवार को अम्बेडकर सर्किल पर एक छात्रसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र में दस दिनों से चलाई जा रही रथ यात्रा का भी समापन हुआ। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं बीकानेर विभाग प्रमुख गिरीराज पारीक ने कहा कि परबतसर तहसील के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के अध्ययन के लिए किशनगढ़, अजमेर करीब 50 किलोमीटर दूरी तक जाना पड़ता है, जिससे छात्रों को आर्थिक नुकसान के साथ साथ समय की भी बर्बादी होती है, वर्तमान में करीब 5000 से अधिक छात्र-छात्राएं परबतसर से बाहर अध्ययन के लिए जा रहे है। नवनील गौड़ ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करना बालकों का अधिकार है। सरकार द्वारा प्रदत्त अधिकार की कड़ी में ही अभाविप का प्रयास सराहनीय है। प्रेम प्रसाद बोहरा एवं सुभिता सिंह बिजारणियां, तहसील प्रमुख श्रवण वैष्णव, नगर मंत्री चेतन बागड़ा, वीरेंद्रसिंह मामडोली ने विचार रखें। अखिल सैन ने बताया कि परबतसर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में अभाविप की रथयात्रा के माध्यम से कुल 21 हजार हस्ताक्षर कॉलेज खोलने के उद्देश्य से करवाए गए है।
परबतसर. एबीवीपी इकाई परबतसर द्वारा अम्बेडकर सर्किल पर एक छात्रसभा का आयोजन किया।