पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनभर चला रोचक घटनाक्रम

दिनभर चला रोचक घटनाक्रम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिनभर चला रोचक घटनाक्रम

पंचायतसमिति परबतसर की प्रधान सीट साधारण महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। कुल 21 सीटों में से कांग्रेस 15 पर जीती थी। भाजपा 6 सीटों पर जीतने के बाद कांग्रेस का प्रधान बनना तय लग रहा था। शुरू में आए चार नामांकन शनिवार को सुबह कांग्रेस पार्टी ने प्रधान पद के लिए रतनीदेवी बडारड़ा का नाम खोला। इसके तुरंत बाद कांग्रेस में बगावत नजर आई। प्रात: 11 बजे पंचायत समिति सभागार में कांग्रेस की रतनीदेवी बडारड़ा ने पर्चा नामांकन दाखिल किया। उसके बाद कांग्रेस सिंबल पर पंचायत समिति का चुनाव जीती अनिता चोयल, सोनूदेवी सीमार तथा भाजपा की निर्मला कुमारी ने निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किए। इसके बाद नाम निर्मला कुमारी अनिता चोयल ने नाम वापस ले लिए। उसके बाद रतनीदेवी कांग्रेस सोनूदेवी निर्दलीय आमने सामने रही।

निर्दलीय के पक्ष में आए भाजपा के सदस्य दोपहर तीन बजे मतदान शुरू होते ही कांग्रेस से चुनाव जीते पूराराम चोयल ने अकेले आकर मतदान करके चले गए। उसके बाद चार बजे कांग्रेस के 11 सदस्यों ने एक साथ आकर एक एक करके मतदान किया एवं चले गए। उसके बाद अंतिम समय पर बीजेपी के 6 सदस्य एवं कांग्रेस के तीन बागी सदस्यों ने आकर मतदान किया। कांग्रेस की रतनीदेवी 3 मतों से जीती। शाम पांच बजे मतगणना शुरू हुई जिसमें कांग्रेस की रतनीदेवी बडारड़ा को 12 मत मिले। कांग्रेस की बागी भाजपा समर्थित निर्दलीय सोनूदेवी सीमार को 9 मत मिले। रतनीदेवी बडारड़ा को 3 मतों से विजयी घोषित किया। जीत की घोषणा होते ही कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लच्छाराम बडारड़ा को समर्थकों ने कंधों पर उठा लिया फूल मालाएं गुलाल लगाई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लच्छाराम बडारड़ा के परिवार से है रतनदेवी। नवनिर्वाचित प्रधान रतनीदेवी बडारड़ा ,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लच्छाराम बडारड़ा के परिवार से है। ससुर पति उद्योगपति है। स्वयं स्नातक है।