- Hindi News
- स्वाइन फ्लू से बचने के लिए हजारों ने पिया काढ़ा
स्वाइन फ्लू से बचने के लिए हजारों ने पिया काढ़ा
दशरथलालभागा बाई बंग चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रहे होम्योपैथिक चिकित्सालय में बुधवार को स्वाइन फ्लू रोधी दवा पिलाई गई। मुख्य ट्रस्टी श्रीभगवान बंग ने बताया कि डॉ राकेश चौधरी, जगदीश नारायण बंग, पार्षद अब्दुल हकीम खां एवं दामोदर प्रसाद व्यास, कुलदीप शर्मा, डीके राठी ने ग्रामीणों को स्वाइन फ्लू रोधक दवा पिलाई।
छोटीखाटू| राजकीयआयुर्वेदिक औषधालय में डा. हरकेष मीणा शंभुदयाल शर्मा ने 5500 विद्यार्थियों को स्वाइन फ्लू रोधी काढा पिलाया। मीणा ने मौजूद ग्रामीणों को स्वाइन फ्लू के प्रति जागरूक भी किया।
दयालपुरा|सूपकागांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया। शाला निदेशक ने लगभग एक हजार विद्यार्थियों को काढ़ा पिलाया।
मीठड़ी|सामुदायिकस्वास्थ्य केन्द्र में आयुर्वेदिक चिकित्सक विनोद सिंदल ने स्वाइन फ्लू रोधी काढा पिलाया। बाल विकास स्कूल निदेशक नाथू सिंह शेखावत, चिकित्सा प्रभारी हेमन्त सिंह आयुर्वेदिक डॉ सिंदल के नेतृत्व में पांच हजार विद्यार्थियों ग्रामीणों को काढ़ा पिलाया। इस अवसर पर राकेश गाडोदिया, मिंटू रिणवा, श्याम सुंदर प्रजापत, ब्रजमोहन जांगिड़ आदि मौजूद थे।
देशवाल|ओलादनऔषधालय में आयुर्वेद प्रभारी ने एक हजार लोगों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया। इसी तरह देशवाल के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आयुर्वेदिक चिकित्सालय के तत्वाधान में रिटायर्ड आयुर्वेदिक कंपांउडर रामजीवन प्रजापत, चम्पालाल सुथार, हरिसिंह राठौड़, रामजीवन, सुरेन्द्र लामरोड, कैलाश जाट ने 500 से अधिक लोगों को काढ़ा पिलाया।
डीडवानामें स्वाइन फ्लू को लेकर बैठक आज
डीडवाना| क्षेत्रमें बढ़ रहे स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए एसडीएम बलदेव प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार सुबह 11 बजे उपखण्ड कार्यालय में चिकित्सा विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। एसडीएम शर्मा ने ब्लॉक सीएमएचओ बांगड़ अस्पताल के पीएमओ को “भास्कर’ में स्वाइन फ्लू के संबंध में प्रकाशित खबर पर रोकथाम एवं संदिग्धों मरीजों को दिए जाने वाले इलाज की जानकारी लेकर संपूर्ण रिपोर्ट बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। स्वाइन फ्लू से डीडवाना क्षेत्र में 6 रोगियों की मौत हो चुकी हैं।
मौलासरमें पिलाई होम्योपैथिक दवा
मौलासर. राजकीयसोमानी उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने स्वाइन फ्लू रोधी होम्योपैथिक दवा पिलाई गई। सरपंच हनुमान पूनिया, उपसरपंच जुगल किशोर ने ग्रामीणों को स्वाइन फ्लू के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर ब्रिज मोहन सैनी, सांवर मल शर्मा, चैनाराम, घनश्याम चौधरी, गोविंदराम माली आदि मौजूद थे।
बिदियादमें पिलाई दवा
परबतसर| बिदियादमें आयुर्वेदिक चिकित्सालय के तत्वावधान में बुधवार को गांव की स्कूलों में स्वाइन फ्लू रोधी दवा पिलाई गई। इस अवसर पर बिदियाद सरपंच मोहनराम मुंदलिया, उपसरपंच बंशीलाल बुगालिया, आयुर्वेदिक कार्मिक धनराज सिंगोदिया ने 2500 विद्यार्थियों ग्रामीणों को दवा पिलाई।