स्थायीकरण के लिए दिया ज्ञापन
परबतसर| जिलापरिषद की ओर से 2012 में नियुक्त अध्यापकों का दो वर्ष पहले परीवीक्षा काल पूरा होने के बाद भी स्थायीकरण वेतनमान स्थरीकरण नहीं होने से तहसीलदार गुरुप्रसाद तंवर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। शिक्षकों ने बताया कि 2012 में लगे शिक्षक लम्बे समय से अल्प वेतन में कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिक्षामंत्री से शीघ्र स्थायीकरण की मांग की गई।