प्रभु की भक्ति में रहें लीन : शुक्ल
कलावटारोड स्थित गंगा गार्डन में चल रही संगीतमय कथा में गुरुवार को छठे दिन कथावाचक राम शुक्ल ने कहा कि सामूहिक परिवार के विघटन से समाज में वैमनस्यता फैल रही है। दिनो-दिन लोगों की सामूहिक परिवार में रहने की मंशा कम होती जा रही है। मनुष्य को सदैव प्रभु की भक्ति में लीन रहना चाहिए। उन्होंने कंस वध, रूकमणि विवाह के प्रसंग पर प्रकाश डाला।
पुखराज माली ने बताया की कथा में सुदामा चरित्र की झांकी सजाई गई। इस मौके पर मोतीराम, बिरमा राम, गोरधन राम, रामनिवास, बृजराज किशोर, सत्यनारायण, रणवीर सिंह, पुखराज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।