पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार दुकानों के एक साथ टूटे ताले

चार दुकानों के एक साथ टूटे ताले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परबतसर| पीपलादगांव में बीती रात एक साथ चार दुकानों पर चोरों ने हाथ साफ किया। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने पीपलाद चौराहे पर एक चाय की दुकान एवं तीन अन्य दुकानों पर हाथ साफ कर करीब 10 हजार रुपए का सामान चुरा लिया। पीपलाद चौराहे पर स्थित मुराद खां पुत्र अकबर खां, इस्लामुद्दीन पुत्र साबू खां शेरानी, सत्तार खां पुत्र हासम खां पीडियार एवं मोतीराम पुत्र मोहनराम माली की दुकानों के ताले तोड़कर दुकान में रखा माल चुरा ले गए। दुकानों से पान-मसाला सहित काफी माल पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। पायल टी स्टॉल से गैस सिलेंडर भी चुरा ले गए।