बहन की शादी से पहले हादसे में मरा भाई
परबतसर| बागोटसे बरेव जा रहे एक राहगीर दुर्गाराम पुत्र गिरधारीराम जाट को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। बागोट से भैंस लेकर बरेव जा रहे दुर्गाराम को घायल होने पर बागोट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. हरविंदर चौधरी ने उसे अजमेर रेफर कर दिया। उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। दुर्गाराम इकलौता पुत्र था और 20 दिन बाद उसकी बहन की शादी थी।