- Hindi News
- नेत्र एवं विकलांग शिविर में 243 लाभान्वित
नेत्र एवं विकलांग शिविर में 243 लाभान्वित
शीतलाविद्यापीठ संस्थान भकरी के सौजन्य से गुरुवार को स्व. हनुमान सिंह जोधा की पुण्य स्मृति में निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं विकलांग सहायता शिविर आयोजित हुआ।
शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर परबतसर विकास समिति सचिव वासुदेव लढा, गजानंद रूथला, पूर्व सरपंच किरणसिंह, जयराम माली ने निशुल्क शिविर में जरूरतमंदों को लाभांवित कराने को पुण्य का कार्य बताया।
शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ आरएस हरसोलिया सहित चिकित्सा टीम ने सेवाएं दी। विक्रमसिंह टापरवाड़ा ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल अजमेर एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से आयोजित शिविर में डॉ. बलवीर, डॉ. प्रतीक, डॉ. सुप्यार ने 243 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाइयां दी। 22 मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। 22 बधिर मरीजों का श्रवण यंत्र, 16 को वाकिंग स्टिक 2 विकलांगों को ट्राई साइकिल देने के लिए चयन किया गया। इसी तरह विकलांग सहायता शिविर में बधिर विशेषज्ञ डॉ. लोकेश मीना ने आधुनिक ऑडियो मीटरी द्वारा रोगियों के कान की जांच की। शिविर में पवन शर्मा, रामस्वरूप सैन, परवेश भाटी, सुरेश गुप्ता, अख्तर हुसैन, गोपाल आदि ने सेवाएं दी।