उप प्रधान नैणिया के पुत्र का निधन
परबतसर. पंचायतसमिति के उपप्रधान अजीतसिंह नैणिया के पुत्र अभिजीत सिंह (24) 1 दिसंबर को जयपुर में बाइक फिसलने से घायल हो गए। उनकी रविवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को नैणिया गांव में उनकी अंत्येष्टि की गई। अंतिम यात्रा में विधायक मानसिंह किनसरिया, पूर्व विधायक राकेश मेघवाल, उपखंड अधिकारी राजेंद्रसिंह चांदावत, पालिकाध्यक्ष श्रीभगवान बंग, राजपूत समाज के अध्यक्ष कर्नल मोहनसिंह श्यामपुरा, किशोर सिंह राबड़ियाद, योगवीरसिंह, बलवीरसिंह, राजेंद्रसिंह हुकमपुरा सहित सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में अभिजीत की अंत्येष्टि की गई। इस सूचना से परबतसर क्षेत्र में राजपूत समाज, पंचायत समिति सरपंचगण तथा वकीलों एवं कई गांवों में शोक रहा।