पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विदेश से आकर दी शिक्षक राजेंद्र की हत्या की सुपारी

विदेश से आकर दी शिक्षक राजेंद्र की हत्या की सुपारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षक राजेंद्र सिंह की हत्या के लिए उसके पुराने विरोधी परिवार ने सुक्खा गैंग को लाखों रुपए की सुपारी दी थी। आरोपी परिवार का एक सदस्य विदेश से विशेष तौर पर इस वारदात की व्यूह रचना के लिए पहुंचा था। इस मामले में पुलिस को आरोपी पक्ष के रघुनाथ सिंह के परिवार के एक सदस्य की जानकारी मिली है।

रघुनाथ सिंह के परिवार का एक व्यक्ति कुछ माह पहले ही विदेश से आया और कृष्ण सिंह को राजेंद्र सिंह को मारने की सुपारी दी। पुलिस अन्य आरोपियों के साथ साथ डील करने वाली की तलाश में जुटी है।

पुरानाविवाद बना वजह: शिक्षकराजेन्द्रसिंह के पिता ने पुलिस रिपोर्ट में बलोद छोटी गांव के रघुनाथसिंह पुत्र उज्जीण सिंह उनके पुत्र गिरधारीसिंह, करणी सिंह, किशोर सिंह, महेन्द्र सिंह,मूलसिंह तथा सुरेंद्रसिंह पुत्र रिछपाल सिंह शेखावत निवासी बलोद छोटी थाना सदर फतेहपुर पर शक जताया था।

परबतसर. हत्याके मामले का खुलासा करते जिला पुलिस अधीक्षक राघवेन्द्र सुहासा, एएसपी रामकुमार कस्वां, डीएसपी।