पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यापक मिले नदारद

अध्यापक मिले नदारद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परबतसर. अतिरिक्तब्लॉक शिक्षा अधिकारी भंवरलाल रिया ने गुरुवार को स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें कई शिक्षक बिना अवकाश के तथा कई अध्यापक अवकाश पर मिले। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुरा में गोविंदराम चौधरी, अर्चना, प्रिया शर्मा अनुपस्थित मिले। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पंवालिया अध्यापक पुरुषोत्तम गुर्जर तो थे लेकिन प्रधानाध्यापक समेत चार अध्यापक अवकाश पर मिले। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पीह में सभी उपस्थित थे, मिड डे मिल का निरीक्षण संतोषजनक पाया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बान्हेड़ा में एक अध्यापक श्रवणलाल मेघवाल अवकाश पर तथा 3 उपस्थित मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय मिंडकिया में अध्यापक आशराम भारती अनुपस्थित पाए गए।