पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाविप का स्वच्छता अभियान आज से

भाविप का स्वच्छता अभियान आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके माहेश्वरी पंचायत भवन में बुधवार की रात भारत विकास परिषद शाखा परबतसर की बैठक रविन्द्र कुमार कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में अध्यक्ष रविंद्र कुमार कौशिक एवं सचिव कन्हैयालाल काबरा ने बताया कि स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत भारत विकास परिषद परबतसर की ओर से स्वच्छता भारत अभियान की शुरुआत शुक्रवार को सुबह 9 बजे महात्मा गांधी सर्किल से की जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मानसिंह किनसरिया एवं एसडीएम राजेन्द्रसिंह चांदावत करेंगे। कार्यक्रम के तहत शहर के मुख्य स्थानों पर एनटेक ग्रुप जयपुर के सौजन्य से कचरा पात्र रखे जाएंगे। स्कूली विद्यार्थियों की ओर से स्वच्छता अभियान की जागरुकता रैली निकाली जाएगी। बैठक में श्रीभगवान बंग, रामस्वरूप झंवर, ओमप्रकाश शर्मा, मोहनलाल बागड़ा, गजानंद रूंथला, वासुदेव लड्ढा, कन्हैयालाल काबरा, कमल मूंदड़ा, धीरज कौशिक, सुरेश काबरा, सुनील काबरा, ऋषि बोहरा, संजय अग्रवाल, देवकुमार बंग, प्रेम जोशी, हितेष शर्मा, बृजमोहन, श्रीनिवास शर्मा, जितेंद्र बोहरा, राजेश जोशी, रमेश शर्मा, मनोज राठी, नाथूराम चौधरी, सुभाष पारीक सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्यों ने विचार रखे।