पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मार्गदर्शक है पेंशनर : किनसरिया

मार्गदर्शक है पेंशनर : किनसरिया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदघाटन भामाशाह सम्मान समारोह कल

राजस्थानपेंशनर समाज उप शाखा परबतसर के तत्वावधान में राज्य सेवा से सेवानिवृत अधिकारी, कर्मचारी जिन्होंने 75 वर्ष पूर्ण कर लिए है। उनका शनिवार को किला वाले बालाजी धाम परबतसर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया एवं परबतसर दर्पण स्मारिका का विमोचन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक मानसिंह किनसरिया ने कहा कि पेंशनर शाखा के सदस्यों ने जीवन भर अपने पदों पर रहकर अपना दायित्व निभाया।

अब समाज के लिए मार्गदर्शक है। हम सभी को उनके अनुभवों का लाभ लेना चाहिए। विधायक ने पेंशनर भवन के लिए जमीन आवंटित कराने तथा विधायक कोष से भवन बनाने का भी आश्वासन दिया। समारोह अध्यक्ष उद्योगपति रामनिवास बुगालिया ने बुजुर्गों के जज्बे से प्रेरणा लेने का आव्हान करते हुए स्वच्छता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बच्चों को जिम्मेदार बनाने की बात कही। पूर्व विधायक मोहनलाल चौहान ने मानव सेवा करने का आव्हान किया। जिलाध्यक्ष नथमल गोयल ने मेडिकल डायरी एवं अन्य सुविधाओं के बारे में बताया।

शाखा अध्यक्ष चतराराम काला ने प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया। रतनलाल पलोड़ शंकरलाल टाक ने संचालन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पेंशनर पूर्व विधायक मोहनलाल चौहान, कालूराम पारीक, सरजूदेवी, दुर्गाप्रसाद कीलावत, गोदावरीदेवी भादू, दुर्गाप्रसाद कीलावत, मोजूदीन, रामलाल चौधरी, रूपाराम बागड़ा, बन्नू खां तथा फैज मोहम्मद की प|ी मदीना बानो आदि का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष रूचि बोहरा, भाजपा शहर अध्यक्ष पंकज पुरोहित, उद्योगपति मदनसिंह, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गौड़, आसकरण ललवाणी, मोतीराम, अशोककुमार पुरोहित, पूसानाथ योगी, हिम्मतसिंह गिंगौली, डालाराम, सूरजमल टाक आदि पेंशनर शाखा के सदस्य उपस्थित थे।

परबतसर. पेंशनरसमारोह में उपस्थित विधायक मानसिंह किनसरिया एवं अतिथि।

खबरें और भी हैं...