पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योग है एक चिकित्सा पद्धति

योग है एक चिकित्सा पद्धति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परबतसर. भारतस्वाभिमान एवं पतंजलि योग सेवा समिति के तत्वावधान में 7 दिवसीय योग शिविर खारिया तालाब की पाल पर स्थित नृसिंह मंदिर में सुबह 5.30 से 6.30 बजे चल रहा है। तहसील प्रभारी मदनमोहन सैनी ने बताया कि योग शिक्षकों द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण देकर गंभीर रोगों से छ़ुटकारा तथा योगिक क्रियाएं सिखाई जा रही है। शनिवार को महंत सत्यप्रकाश ने बताया कि योग शुरू से ही चिकित्सा पद्धति रही है। नियमित अभ्यास से नशे की आदत से भी छुटकारा मिल जाता है तथा गंभीर रोगों का भी इलाज किया जा सकता है। व्यापार मण्डल अध्यक्ष रामस्वरूप मोदी, श्यामप्रकाश गर्ग, डालाराम चौधरी, शिवराज, विजय लखारा,रमेश शर्मा आदि मौजूद थे।

परबतसर. योग सीखते कस्बेवासी।