- Hindi News
- हुक्का पानी बंद करने से पीिड़त परिवार का एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना
हुक्का पानी बंद करने से पीिड़त परिवार का एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना
ग्राम पीपलाद में दो भाइयों के खेत की सींव के विवाद में बुलाई पंचों की बैठक में एक भाई पर लगाया 11 हजार रुपए का जुर्माना चुकाने में असमर्थता जताने पर जिस दलित परिवार का हुक्का पानी पंचों ने बंद कर दिया था, उस परिवार ने शनिवार को परबतसर आकर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दे दिया है। इस परिवार ने इस्तगासे के मार्फत थाने में 26 जनों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया था।
इस मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई किए जाने से व्यथित होकर शनिवार को इस परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय के सामने टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया। पीपलाद निवासी अनाराम मेघवाल का परिवार शनिवार को उपखंड कार्यालय के सामने टेंट लगाकर धरने पर बैठ गया। पीडि़त परिवार ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम को दिया है।
इसमें आरोपी पंचों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस बारे में पूछे जाने पर क्षेत्र के पुलिस उप अधीक्षक सुभाष चंद्र मिश्रा ने बताया कि अनाराम ने जिन 26 लोगों के नाम लिखवाएं हैं, उनकी इस संबंध में वास्तव में क्या भूमिका रही है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। इसके बाद ही कोई एक्शन लिया जाएगा।
परबतसर. धरने पर बैठा पीपलाद का पीडि़त परिवार।