पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसंत पंचमी पर दिया जाएगा गार्गी पुरस्कार

बसंत पंचमी पर दिया जाएगा गार्गी पुरस्कार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसंतपंचमी पर 12 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधायक मानसिंह किनसरिया के मुख्य आतिथ्य में ब्लॉक स्तरीय गार्गी पुरस्कार समारोह आयोजित होगा। इस समारोह में उच्च माध्यमिक परीक्षा की विज्ञान वर्ग की 27, कला वर्ग की 104 छात्राओं तथा माध्यमिक की 122 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार दिया जाएगा। प्रधानाचार्य एसएन वैष्णव ने बताया कि बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के अंतर्गत कक्षा 12वीं कला, विज्ञान एवं वाणिज्य परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को 5000 पांच रुपए की राशि का चैक भुगतान किया जाएगा। इसी प्रकार माध्यमिक शिक्षा परीक्षा की पांच छात्राओं को प्रथम किस्त की राशि 3000 का चैक भुगतान किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...