पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंत्री के दौरे को लेकर टूटी सड़कों पर पेच वर्क के बजाय डलवाई मिट्टी!

मंत्री के दौरे को लेकर टूटी सड़कों पर पेच वर्क के बजाय डलवाई मिट्टी!

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान सरकार के सार्वजनिक निर्माण एवं परिवहन मंत्री यूनुस खान के गृह जिले में ही विभाग के अधिकारी सड़कों पर लीपापोती करते नजर रहे है। मंत्री खान एवं विधायक मानसिंह किनसरिया के रविवार को ग्राम बस्सी में विद्यालय भवन एवं गौरव पथ के उदघाटन समारोह में पहुंचने की खबर मिलते ही सार्वजनिक निर्माण विभाग हरकत में गया।

विभाग द्वारा शनिवार को परबतसर-कालेटड़ा-बस्सी मार्ग पर ग्राम भड़सिया के समीप ग्राम बरूण के बस स्टैंड पर क्षतिग्रस्त रोड, गड्ढों पानी के भराव वाली जगहों पर पेचवर्क करने के बजाय मिट्टी झींकरा डलवाकर सड़क पर बनें गड्ढों को समतल करवाते नजर आएं। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों से बात करने पर संतोषजनक जवाब देने के बचते दिखें। वही विभाग द्वारा सड़क पर डाली गई मिट्टी से सड़क मार्ग पर गुजरने वाले दुपहिया वाहन चालकों को खासा परेशानी का सामना करना करने के साथ वाहनों की आवाजाही के दौरान ये मिट्टी उड़कर बरूण बस स्टैंड के आस-पास के बने घरों में जा रही है।

पेचवर्ककी स्वीकृति नहीं

^सड़कमार्ग पर पेच वर्क कार्य की स्वीकृति नहीं हुई है। इसलिए पानी के भराव वाले स्थानों पर मिट्टी डलवाई जा रही है। डीकेश्रीवास्तव, एक्सईएन, सानिवि परबतसर

खबरें और भी हैं...