लापरवाही बरतने पर मित्र केन्द्र बंद
परबतसर| राज्यसरकार एवं जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार वर्तमान में भामाशाह सीडिंग एवं भामाशाह नामांकन शिविरों का ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित किया जा रहा हैं। राज्य सरकार की योजना में सहयोग नहीं देने वाले ग्राम पंचायत बस्सी में शेख मोहम्मद मित्र केन्द्र को नियुक्त किया गया था। लेकिन आदेशों की अवहेलना करते हुए एक दिन भी शिविर में उपस्थित होने पर उपखण्ड अधिकारी राजेन्द्रसिंह चांदावत ने शेख मोहम्मद का मित्र केन्द्र बन्द करने के लिए जिला कलेक्टर को अभिशंषा की है।