पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिशु स्वास्थ्य दिवस आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखण्डके सभी चिकित्सा कर्मियों की मासिक बैठक का आयोजन खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.पी. जोशी की अध्यक्षता में हुआ।

जिसमें विभाग द्वारा संचालित सभी चिकित्सा विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा टीकाकरण, परिवार नियोजन, टी.बी. रोग के कार्याें पर विस्तृत विवेचना की गई। इस बैठक में बुधवार को डी-वार्मिंग कार्यक्रम के बारे में निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान राकेश गौरा बीपीएम ने कुशल मंगल कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परबतसर में राष्ट्रीय डी-वाॅर्मिंग डे का आयोजन सुबह 9.30 बजे परबतसर विधायक मानसिंह किनसरिया की अध्यक्षता एवं उपखंड अधिकारी राजेन्द्र सिंह चांदावत के विशिष्ट आतिथ्य में किया जाएगा। जिसमें शहर की सभी सरकारी स्कूलों के 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को टेबलेट एल्बेण्डाजोल दी जाएगी। इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां कर ली गई।

इसी प्रकार दोपहर में 1 बजे राजकीय चिकित्सालय में स्वस्थ माताओं एवं स्वस्थ शिशु कार्यक्रम कर आयोजन किया जा रहा है। जिसके स्वास्थ्य संबन्धित जानकारी, ओ.आर.एस. का घोल तैयार करना बताया जाएगा तथा स्वच्छता पर चर्चा होगी। इस मौके पर स्वस्थ माताओं स्वस्थ शिशु का चयन कर पारितोषिक वितरित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...