पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गौ उत्थान के लिए हुआ कार्यक्रम

गौ उत्थान के लिए हुआ कार्यक्रम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परबतसर | गौउत्थान के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम शुक्रवार को निरंजनी निराकार बगीची एवं गुरु गोलवलकर विकलांग प्राणी गौशाला में आयोजित हुआ। इस अवसर पर विधायक मानसिंह किनसरिया ने गौशाला के विकास के लिए निजी तौर पर एवं विधायक कोष से सहयोग देने की घोषणा की। प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश वैष्णव ने बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। राजेश शर्मा भीलवाड़ा, दामोदर दाधीच किशनगढ़, उगमाराम बढारडा आदि कवियों ने प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में गौ पुत्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संपत सिंह राजपुरोहित मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में गौ पुत्र सेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी सदस्यों ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...