परबतसर | राजस्थानपेंशनर समाज उप शाखा परबतसर के तत्वावधान में 75 वर्ष पूर्ण कर चुके राज्य सेवा से सेवानिवृत अधिकारी, कर्मचारियों का सम्मान समारोह शनिवार को सुबह 11.30 बजे किला वाले बालाजी धाम में होगा। इस मौके पर परबतसर दर्पण स्मारिका का विमोचन किया जाएगा।