शिशु स्वास्थ्य दिवस कल
परबतसर| राजकीयचिकित्सालय परबतसर के प्रांगण में शिशु स्वास्थ्य दिवस का आयोजन बुधवार को किया जाएगा। जिसमें माताओं एवं शिशु को स्वस्थ रखने के लिए चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्वस्थ शिशु स्वस्थ माता जैसे विषयों पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की जाएगी। जिसमें विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। बीसीएमएचओ डीपी जोशी ने बताया कि इसके साथ ही राजकीय विद्यालय के मैदान में कृमि नियंत्रण दिवस का शुभारंभ विधायक मानसिंह किनसरिया द्वारा किया जाएगा। जिसमें 0 से 19 वर्ष तक के स्कूली बच्चों को कृमि नियंत्रण की दवा दी जाएगी।