पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेहनत से हर लक्ष्य की प्राप्ति संभव : किनसरिया

मेहनत से हर लक्ष्य की प्राप्ति संभव : किनसरिया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परबतसर | राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय में विधायक मानसिंह किनसरिया के मुख्य आतिथ्य में ब्लॉक स्तरीय गार्गी पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर विधायक किनसरिया ने कहा कि समय का सही उपयोग, कार्य कुशलता, मेहनत करने करने वालों के सामने कोई कार्य असंभव नहीं है। इस मौके पर पूर्व विधायक राकेश मेघवाल, एसडीएम राजेन्द्रसिंह चांदावत, डाईट प्रधानाचार्य सुरेशचन्द्र व्यास ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य एस.एन. वैष्णव ने बताया कि समारोह में उच्च माध्यमिक परीक्षा 2015 की विज्ञान वर्ग की 27 छात्राओं, कला वर्ग की 104 छात्राओं को तथा माध्यमिक की 122 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार दिया गया। इसी क्रम में जिन छात्राओं ने 2014 की माध्यमिक परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है और वर्तमान में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत है उन्हें भी द्वितीय किश्त की राशि 3 हजार रुपए का चैक भुगतान किया गया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीभगवान बंग, पालिका प्रतिपक्ष नेता अनिता राठी, शहर अध्यक्ष पंकज पुरोहित, गीता मेघवाल, पार्षद ओमप्रकाश सैन, हेमंत गौड़, सादिक हुसैन आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...