गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह आज
राउमाविमें शुक्रवार को विधायक मानसिंह किनसरिया के मुख्य आतिथ्य में ब्लॉक स्तरीय गार्गी पुरस्कार समारोह होगा। प्रधानाचार्य एसएन वैष्णव ने बताया कि समारोह में उच्च माध्यमिक परीक्षा 2015 की विज्ञान वर्ग की 27 छात्राओं, कला वर्ग की 104 छात्राओं तथा माध्यमिक की 122 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार दिया जाएगा। वैष्णव ने बताया कि बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत कक्षा 12वीं की परीक्षा 2015 में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को 5 हजार रुपए की राशि का चेक दिया जाएगा। इसी प्रकार माध्यमिक परीक्षा 2015 की पात्र छात्राओं को प्रथम किश्त की राशि 3 हजार रुपए का चैक दिया जाएगा। जिन छात्राओं ने 2014 की माध्यमिक परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है। वह जो वर्तमान में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत है, उन्हें भी द्वितीय किश्त की राशि 3 हजार रुपए का चैक भुगतान किया जाएगा।