मध्यस्थता केन्द्र का शुभारंभ
परबतसर. न्यायालयपरिसर में शनिवार को मध्यस्थता केंद्र का शुभारंभ किया। एडीजे कोर्ट नरेन्द्र कुमार शर्मा, एसीजेएम डॉ. सरिता स्वामी ने कोर्ट परिसर में मध्यस्थता केंद्र का शुभारंभ किया तथा प्रशिक्षित मध्यस्थ एडवोकेट विनोद बागड़ा को कार्य ग्रहण करवाया। इस अवसर पर बिरधाराम चौधरी, रमेशचंद बोहरा,श्यामसुंदर चौहान, जगदीश सिंह बाजवास, छोटूराम चौधरी, अरुण कुमार माथुर, अनिल जोशी, सोहनलाल रामावत, रामनिवास दिवाकर, प्रेमप्रकाश जोशी, दीनानाथ योगी, पंकज पुरोहित, अजीज खां, अश्विनी भादू, केएल आचार्य आदि मौजूद थे।