यातायात पुलिस कर्मी लगाने की मांग
परबतसर. शहरकी यातायात व्यवस्था में लगे यातायात पुलिस कर्मियों को गत दिनों जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा हटाए जाने के बाद से कस्बे के मुख्य चौराहों पर जाम लगा रहता है। इस कारण राहगीरों वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। शहर में जगह जगह चाय, सब्जी के ठेलों ने अतिक्रमण कर रखा है। दुकानों के सामने मोटरसाइकिलें वाहन खड़े नजर आते है इससे लोगों का पैदल गुजरना भी मुश्किल होने लगा है। पार्षद पंकज पुरोहित ने बताया कि कलेक्टर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भेजकर शहर में यातायात पुलिसकर्मी तैनात करने की मांग की गई है जिससे ईद, नवरात्र तथा दीपावली पर शहर की यातायात व्यवस्था का संचालन सुचारू हो तथा लोगों को परेशानी नहीं हो।