तीन फेज में मिलेगी बिजली
बड़ीसादड़ी | एवीवीएनएलने क्षेत्र में तीन फेज में बिजली देने का समय निर्धारित किया है। 33-11 केवी ग्रिड सब स्टेशन खरदेवला, पालाखेड़ी, निकुंभ, खेरमालिया, जरखाना, लिकोडा, पंडेडा, बांसी, बोहेडा, पारसोली, मुंझवा केवलपुरा से निकलने वाले 11 फीडरों पर थ्री फेज आपूर्ति दी जाएगी। ब्लाक में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे, बी ब्लाक में सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तथा ब्लाक सी में दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति होगी।