पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शक्तिपीठों पर हुई घट स्थापना

शक्तिपीठों पर हुई घट स्थापना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रसिद्धशक्तिपीठ अंबामाता मंदिर

सुबह 11 बजे घट स्थापना की गई।

प्रहलादराय सोनी, पार्वतीबाई सोनी, जीके पारीख, चैनसिंह चौहान, सुरेश कालिया, नंदलाल चोरडिय़ा, कैलाश भारद्वाज, मुकेश सिंघवी की मौजूदगी में पं. महेश चौबीसा ने घट स्थापना कराई। इसी तरह, राष्ट्रीय दशहरा मेला प्रांगण पर स्थित अशोक वाटिका में महादेव मंदिर पर नगरपालिका की ओर से नवरात्र घट स्थापना की गई।

श्रीरामचरित मानस मंडल द्वारा नौ दिवसीय नह्वान परायण शुरू किया गया। नगरपालिका चेयरपर्सन एवं मुख्य मेला कमेटी अध्यक्ष ममता शारदा समेत पार्षद रविशंकर बाहेती, लाजवंती बाहेती, गणपतलाल, चंद्रकला करोड़ीवाल, गोपाल कुमावत, मनोहरलाल चौधरी, जेठानंद खत्री, तरूणा गोखरू, हरीश राजाेरा आदि ने घट स्थापना एवं पूजा आरती में भाग लिया। पं. राजेश भट्ट एवं कालूराम पाराशर ने मंत्रोच्चार से घट स्थापना कराई। नगर के शिव कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी स्थित आवरीमाता के मंदिर एवं कई स्थानाें पर नवरात्रि स्थापना की गई।

भदेसर| कस्बेके श्रीराम मंदिर चौक माली बस्ती कबूतर खाना के पास गरबा डांडिया कार्यक्रम का आयोजन होगा।

डूंगला| प्रमुखशक्तिपीठ एलवा माता मंदिर पर शुभ मुहूर्त में घट स्थापना हुई। बड़वाई में चक्रभवानी मां के दरबार में घट स्थापना के साथ अखंड रामायण पाठ शुरू हुआ, वहीं निमोदड़ा के मंदिर प्रांगण में अखंड रामायण पाठ नवयुवक मंडल के सानिध्य में प्रारंभ हुआ।

पारसोली| राजगढ़में गुरुवार दोपहर ग्रामीणों ने देवी प्रतिमा की स्थापना कर जोगणियामाताजी जाने वाले पदयात्रियों के लिए लंगर की शुरूआत की। सरपंच प्रतिनिधि शंभूलाल कुमावत, कालू सोमानी, कन्हैयालाल कुमावत, उपसरपंच तेजपाल सोनी, सतीश सोमानी, विनोद शर्मा, महेन्द्रसिंह, किशन बैरवा आदि मौजूद थे। थानाधिकारी सुनीलकुमार टेलर ने भी व्यवस्था का जायजा लिया।

भादसोड़ा| पारलियामें घट स्थापना की गई। नवदुर्गा गरबा मंडल की ओर से शिव मंदिर चौक में नौ दिवसीय गरबा का आयोजन किया जाएगा। आम मेवाड़ ब्राह्मण महासभा समिति मातृकुंडिया अध्यक्ष मांगीलाल सुखवाल ने आयोजन के लिए 5100 रुपए भेंट किए।

चिकारड़ा| कस्बेके चामुंडा माता शक्तिपीठ पर पंच पटेलों की उपस्थिति में घट स्थापना हुई। संकट मोचन हनुमान मंदिर में रामचरित मानस मंडल के सानिध्य में नव पारायण पाठ शुरू हुआ। चामुंडामाता गरबा मंडल द्वारा प्रतिमा की शोभायात्रा