रोड पर पानी भरने से ग्रामीण परेशान
पारसोली. क्षेत्रके राजगढ़ में रेलवे फाटक के पास रेलवे द्वारा बनाए गए बायपास रोड पर पानी भरा होने से कीचड़ से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सही करवाने की मांग की है राजगढ़ निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पप्पू सोमानी, शंभूलाल कुमावत, सत्यनारायण वैष्णव ने बताया की रेलवे द्वारा बनाए इस मार्ग पर डामरीकरण नहीं किए जाने के कारण बारिश का पानी यहां भरने से कीचड़ फैल जाता है जिसके कारण यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर इस रास्ते को सही करवाने की मांग की है।
पारसोली. बायपासराेड पर पानी भरने से परेशान ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए।