पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज से सत्संग प्रवचन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामूहिक विवाह के लिए एक मार्च तक होंगे पंजीयन

स्वामीब्रह्मानंद शास्त्री (अजमेर-सूरत)अपनी मंडली सहित रविवार को नगर में पहुंच चुके हैं। इनके आगमन पर 15 से 17 फरवरी तक सत्संग प्रवचन का कार्यक्रम होगा। प्रेमप्रकाश आश्रम के दामोदर जय सिंघानी ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे श्री सांवलिया विकलांग स्कूल चंदेरिया में स्वामी ब्रह्मानंद आशीर्वाद देंगे। दोपहर 11 बजे झूलेलाल मंदिर पारसोली गांव में सत्संग एवं प्रसादी आयोजन में भाग लेंगे। स्वामीजी शाम पांच बजे प्रेमप्रकाश आश्रम कुंभानगर हाउसिंग बोर्ड में सत्संग में भाग लेंगे। मंगलवार को हवन एवं आशीर्वचन सुबह नौ बजे से सतनाम साक्षी प्लाजा, महाराणा प्रताप सेतु मार्ग वोडाफोन सेंटर की दूसरी मंजिल पर एवं शाम पांच बजे महेश भवन आकाशवाणी रोड गांधीनगर में सत्संग एवं प्रसादी होगी।

बुधवार को हवन एवं झंडारोहण सुबह नौ बजे से एवं सत्संग एवं प्रसादी सुबह 11 बजे से कुंभानगर हाउसिंग बोर्ड स्थित आश्रम पर होगा। शाम चार बजे फव्वारा चौक से ओमशांति धाम प्रतापनगर तक जुलूस निकलेगा। शाम पांच बजे से सत्संग एवं जन्मोत्सव का कार्यक्रम ओमशांति धाम प्रतापनगर में होगा।

खबरें और भी हैं...