वाहन से कुचलकर अजगर की मौत
पारसोली | समीपवर्तीचैनपुरिया गांव के पास रविवार शाम सड़क पार करते समय 12 फीट लंबे एक अजगर को किसी वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
रविवार देर शाम एक अजगर मृत अवस्था में पड़ा हुआ दिखाई दिया, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वनकर्मियों को दी। सूचना पर पहुंचे वनकर्मी अजगर को पारसोली स्थित नाके पर लाए, जहां सोमवार को उसका पोस्टमार्टम करवाकर दाह संस्कार किया गया। चैनपुरिया गांव में गुरुकुल के पास फोरलेन पर रविवार शाम करीब सात बजे एक बारह फीट लंबा अजगर रोड क्राॅस कर रहा था कि किसी वाहन ने उसे चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर इकट्ठा ग्रामीणों ने वनकर्मियों को सूचना दी।