बिल बकाया, 30 कनेक्शन काटे
बस्सी | विद्युतनिगम द्वारा विद्युत बिल बाकीयात की वसूली की कार्रवाई की जा रही है। जो उपभोक्ता बाकीयात का भुगतान नहीं कर रहे हैं उनके बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। सहायक अभियंता ने बताया कि बस्सी, पारसोली तथा विजयपुर क्षेत्र में घरेलू, कृषि, व्यवसायिक श्रेणी के 30 कनेक्शन काटे गए। उन्होंने उपभोक्ताओं से कहा कि बाकीयात राशि का शीघ्र भुगतान कर निगम द्वारा की जा रही कार्रवाई से बचें।