पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाइवे पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा

हाइवे पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पारसोली | कस्बे के निकट नेशनल हाइवे 27 पर जगह-जगह पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा रहता है। उपसरपंच कालूलाल शर्मा, वार्ड पंच रतनलाल खटीक सहित ग्रामीणों ने बताया की हाइवे पर प्रतिदिन आवारा मवेशियों का जमावड़ा रहने से कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद भी एनएचएआई का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। पेट्रोलिंग सही ढंग से नहीं हो पाने से हाइवे पर आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। यहां तक कि हाइवे पर मरने वाले पशुओं को भी समय पर नहीं उठाया जाता है।