पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह शिविर में उमड़ी भीड़

भामाशाह शिविर में उमड़ी भीड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खैरपुराग्राम पंचायत मुख्यालय पर गुरुवार को भामाशाह शिविर की शुरूआत की गई। तीन दिवसीय इस शिविर के प्रथम दिन खैरपुरा फतेहपुर के ग्रामीणों के कार्य किए गए। शिविर के प्रथम दिन ही महिलाओं पुरूषों को कतारबद्घ खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। सहायक सचिव भगवानलाल धाकड़ ने बताया कि शिविर में शाम पांच बजे तक 90 बैंक खाते खाले गए। 180 आधार कार्ड बनाने के साथ ही 190 भामाशाह कार्डों का नामांकन किया गया। एसडीएम अमानुल्लाह खान, सरपंच शंभुलाल धाकड़, तहसीलदार भूपेंद्र वर्मा बीडीओ अरुण शर्मा, पूर्व सरपंच चावंड सिंह चौहान सहित पंस के कर्मचारी रामेश्वरलाल धाकड़, रतनलाल धाकड़ सहित ग्रामीण मौजूद थे।