एक रात में तीन जगह पर चोरी का प्रयास
कस्बेमें शनिवार रात तीन जगहों पर चोर घुसे, लेकिन बड़ी वारदात को अंजाम देने में विफल रहे।
नई आबादी स्थित लोकेश गुर्जर के मकान में चार अध्यापक किराए से रहते हैं। इनमें से तीन अध्यापक अवकाश के कारण गांव गए हुए थे। अध्यापक रमेश मीणा एक अन्य साथी अध्यापक के साथ कमरे में सोए हुए थे। रात भर कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। सुबह उठ कर देखा तो कमरे में रखा सूटकेस गायब था। बाहर आकर देखा तो मकान का मेन गेट खुला हुआ था। पास ही रह रहे अध्यापक के कमरे का ताला भी टूटा हुअा था। आसपास तलाश की तो मकान से कुछ दूरी पर ही हाइवे पुलिया के पास खुला पड़ा सूटकेस नजर आया। उसमें रखे मूल कागजात कपडे़ बिखरे हुए थे। कागजात कपड़ों के अलावा कुछ नहीं मिला तो चोर सूटकेस को वहां छोड़ गए।
गौरतलब है कि इसी मकान के पास स्थित छोगानाथ के मकान से कुछ दिन पहले दिनदहाडे़ करीब दो लाख के जेवरात चोरी हुए थे। चोर इसी रात पुराने बैंक के पास स्थित भेरूलाल खटीक के मकान में भी घुसे और कपड़ों अन्य सामान ले उडे़। चोरों ने अंग्रेजी देशी शराब की दुकान में भी चोरी का प्रयास किया। राजपुरा प्राथमिक स्कूल का ताला तोड़ सामान चुरा लिया।
पारसोली | कस्बेमें गत रात को चोरों द्वारा चोरी के प्रयास में बिखेरा गया सामान।