- Hindi News
- स्कूल में चॉक भी नहीं, पोषाहार का गेहूं खराब
स्कूल में चॉक भी नहीं, पोषाहार का गेहूं खराब
विधायकसुरेश धाकड़ ने बुधवार को कई गांवों में लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। इस दौरान एक स्कूल में गुणवत्ता शिक्षा की कमी, पोषाहार में खराब गेहूं का उपयोग होने एवं चॉक भी नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।
विधायक धाकड़ मणकेर प्रावि में पहुंचे। यहां पोषाहार के गेहूं खराब पाए। कक्षा-कक्षों में बच्चों से सवाल जवाब में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कमी पाई। कक्षा में पढ़ाने के लिए चॉक भी नहीं मिली। विधायक ने शिक्षकों को सुधार की हिदायत दी। बीईईओ एवं तहसीलदार को आवश्यक निर्देश दिए। युवा मोर्चा अध्यक्ष मदनगोपाल धाकड़ ने बताया कि धाकड़ ने सीसी सड़क जोध पटेल की खेड़ी, सीएचसी भवन मेघपुरा का लोकार्पण, डोराई पंचायत में किसान सेवा केंद्र, सीसी रोड, मणकेर में सीसी सड़क, स्कूल में कक्षा कक्ष का लोकार्पण किया। बिछोर पंचायत के हरदेवपुरा में कक्षा-कक्ष शिलान्यास, काला का झोपड़ा में सीसी सड़क लोकार्पण, मक्खनगंज में पेयजल टंकी का लोकार्पण किया। बिछोर के निकट झाली माताजी के स्थान पर ग्रामीण मंडल की मीटिंग को संबोधित किया। मीटिंग में पंचायती चुनाव में जी-जान से लगने एवं प्रत्येक महीने की दस तारीख को मंडल की मीटिंग का निर्णय हुआ। आगामी मीटिंग काटूंदा के आरणेश्वर महादेव में होगी। आंवलहेड़ा सरपंच भवानीशंकर मेघवाल, दुगार सरपंच अर्जुन मीणा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन की। पूर्व मंत्री चुन्नीलाल धाकड़, प्रधान राजू नायक, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घीसालाल मेवाड़ा, कृषि उपज मंडी उपाध्यक्ष राकेश कुमार पितलिया, जिला परिषद सदस्य शंकरलाल गुर्जर, शंभुलाल कुमावत, नानालाल धाकड़, दीपक सिंधी, रमेश सिसोदिया, हरिराम मौजूद थे।
पारसोली | निरीक्षणके दौरान मिला पोषाहार के लिए रखा गेहूं।
हाल-ए-स्कूल
विधायक सुरेश धाकड़ ने लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ किया स्कूलों का निरीक्षण