- Hindi News
- खेतों का रास्ता बंद करने पर किया प्रदर्शन
खेतों का रास्ता बंद करने पर किया प्रदर्शन
कस्बेके बह्मपुरी मोहल्ले में होकर नाहरगढ़ जाने वाले रास्ते पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा गोमती नदी के किनारे स्थित खेतों में जाने के रास्ते को बंद करने के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। पारसोली निवासी तेजराम माली, कमलसिंह चावड़ा, कैलाश माली, मदनलाल, विजयसिंह डोडिया सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे के निकट गोमती नदी से होकर उस तरफ खेतों में जाने के लिए कई साल पुराना रास्ता बना हुआ है। इस रास्ते को वर्तमान में नाहरगढ़ रोड का काम कर रहे ठेकेदार द्वारा नदी किनारे दीवार बनाकर बंद कर दिया गया। ठेकेदार द्वारा कहा गया कि दीवार निर्माण के बाद वापस ग्रेवल डालकर पक्का रास्ता बनवा दिया जाएगा। अब दीवार निर्माण होने के बाद भी ठेकेदार द्वारा रास्ता वापस नहीं बनाया जा रहा है। इससे उस तरफ जाने मवेशियों समेत कृषि सामग्री ले जाने के लिए लोगों को आए दिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रास्ता वापस सही करवाने की मांग की है।
पारसोली | ब्रह्मपुरीमोहल्ले से जाने वाले रास्ते को बंद करने पर प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण।