टोल प्लाजा पर प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत
पारसोली | सांसदसीपी जोशी के युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार क्षेत्र में आगमन पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने बस्सी टोल प्लाजा पर स्वागत किया। प्रवक्ता विशाल पितलिया ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, कृषि उपज मंडी उपाध्यक्ष राकेश कुमार पितलिया, ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष पप्पू सोमानी, बरनियास सरपंच शंकरलाल कुमावत, राजगढ़ सरपंचपति शंभुलाल कुमावत, जीएसएस अध्यक्ष जगन्नाथसिंह, कालू सोमानी राजगढ़, नारायण पारसोली, भेरूलाल माली सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।