- Hindi News
- वाकपीठ में शैक्षिक व्यवस्था सुधारने पर किया विचार
वाकपीठ में शैक्षिक व्यवस्था सुधारने पर किया विचार
बांसवाड़ा| राउमाविमाहीडैम में सत्रारंभ वाकपीठ की समीक्षा सत्रांत की तैयारी बैठक हुई। अध्यक्षता अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मोहनलाल निनामा ने की मुख्य अतिथि अति.जिशिअ शैक्षिक कन्हैयालाल वैष्णव थे। बैठक में वाकपीठ के लिए विषयवार वार्ताओं को लेकर वार्ताकारों का निर्णय लिया गया। साथ ही वाकपीठ के आयोजन का दायित्व नोबल सैकंडरी स्कूल परतापुर को सौंपा गया। बैठक में प्रमोद शाह ने आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया। संचालन सचिव राजेंद्र अधिकारी ने किया आभार जयदीप पुरोहित ने व्यक्त किया।