- Hindi News
- परतापुर गढ़ी के स्कूलों में भारत के गौरव बताए
परतापुर-गढ़ी के स्कूलों में भारत के गौरव बताए
परतापुर. राउमाविगढ़ी में प्रार्थना सभा के दौरान मंगलयान की सफलता पर जानकारी दी गई। संस्था प्रधान भगवतीलाल बुनकर अनिल जैन, देवेंद्र जैन, राजकुमार, दीनबंधु भट्ट पवन शाह ने विचार व्यक्त किए। राबाउमावि परतापुर में कार्यक्रम में प्रधानाचार्या एंजेलिका पलात, सुमित्रा बामनिया, कलावती शुक्ला, अनामिका भट्ट, नंद कुंवर, शमीम, लता दोसी, गणेशलाल नायक उपस्थित थे। रामावि गोरा में संस्था प्रधान सुभाष चंद्र जोशी, कमलेश कुमार जैन, राकेश सुथार उपस्थित थे। राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय पनासी छोटी में मंगलयान के सफलतम मंगल ग्रह पर पहुंचने पर आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य दीपक पंड्या ने की। सभी विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बधाइयां दी। संचालन वालुराम चरपोटा ने किया ओर आभार कन्हैयालाल खांट ने माना।